93 साल बाद फिर गूंजा लेजेंड का नाम! लॉन्च हुई नई Royal Enfield Bullet 650 – अब तक की सबसे पावरफुल बुलेट

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने एक बार फिर मोटरसाइकिल प्रेमियों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। 93 साल बाद कंपनी ने अपने क्लासिक आइकॉनिक मॉडल “Bullet” को एक नए, दमदार रूप में पेश किया है — Royal Enfield Bullet 650। यह बाइक पहली बार EICMA 2025 में इटली के मिलान में पेश की गई और अब भारत में इसके लॉन्च का इंतजार शुरू हो गया है।

डिजाइन

Royal Enfield Bullet 650: का डिजाइन एकदम शाही और रॉयल एहसास देता है। कंपनी ने इसमें परंपरागत बुलेट 350 की पहचान को बरकरार रखते हुए, 650cc प्लेटफॉर्म पर इसे नया लुक दिया है। टैंक और फेंडर पर गोल्ड पिनस्ट्राइप डिजाइन दिया गया है जो बाइक को एक प्रीमियम लुक देता है।

  • सर्कुलर LED हेडलाइट
  • क्रोम हैंडलबार और स्पोक व्हील्स
  • बॉक्सी रियर फेंडर
  • कंटूर्ड सिंगल-पीस सीट
  • टियर-ड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक

इंजन और परफॉर्मेंस

Royal Enfield Bullet 650: पावर के मामले में यह अब तक की सबसे दमदार बुलेट है। इसमें वही इंजन इस्तेमाल किया गया है जो रॉयल एनफील्ड की 650 ट्विन सीरीज़ (Interceptor 650 और Continental GT 650) में मिलता है। यह इंजन अपने स्मूद परफॉर्मेंस, लीनियर पावर डिलीवरी और मजबूत मिड-रेंज टॉर्क के लिए जाना जाता है। हाईवे पर यह बाइक बेहतरीन राइडिंग स्टेबिलिटी और पावरफुल रिस्पॉन्स देती है।

  • इंजन: 647.95cc, ट्विन-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक SOHC
  • पावर आउटपुट: 47 बीएचपी @ 7,250 RPM
  • टॉर्क: 52.3 एनएम @ 5,150 RPM
  • कूलिंग सिस्टम: एयर/ऑयल-कूल्ड
  • गियरबॉक्स: 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश
  • क्लच: वेट मल्टी-प्लेट

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Royal Enfield Bullet 650: में क्लासिक डिज़ाइन के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी को जोड़ा है। इसमें एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जिसमें आपको निचे दिए गए फीचर्स मिलेंगे। साथ ही कंपनी ने इसमें ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम को भी स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल किया है, जिससे राइडर्स को रियल-टाइम दिशा निर्देश मिलते हैं।

  • एनालॉग स्पीडोमीटर
  • फ्यूल गेज
  • गियर पोज़िशन इंडिकेटर
  • ओडोमीटर और ट्रिपमीटर
  • डिजिटल इनसेट

सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक्स दिए गए हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी राइड आरामदायक रहती है। ब्रेकिंग सिस्टम में डुअल डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS दिया गया है जो हर स्थिति में सुरक्षित ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है।

कलर ऑप्शंस

नई Royal Enfield Bullet 650 दो आकर्षक रंगों में पेश की गई है –

  • BattleShip Blue (बैटलशिप ब्लू)
  • Cannon Black (कैनन ब्लैक)

लॉन्च डेट और कीमत

नई Royal Enfield Bullet 650 Launch Date: भारत में नवंबर 2025 के आख़िरी सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। कंपनी इस बाइक की आधिकारिक कीमत का ऐलान “Motoverse 2025” इवेंट (21 से 23 नवंबर, वागाटोर, गोवा) में करेगी।
मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹3.40 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत ₹3.60 लाख तक जा सकती है।

Leave a Comment

Exit mobile version