₹1.49 लाख में लॉन्च हुई नई Yamaha XSR155 – जानिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

अगर आप उन लोगों में से हैं जो बाइक में क्लासिक लुक, मॉडर्न फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस ये तीनों चीजें एक साथ चाहते हैं, तो नई Yamaha XSR155 आपके लिए बनी है। Yamaha ने अपनी मशहूर “XSR” सीरीज़ की सबसे हल्की और कॉम्पैक्ट बाइक को भारत में लॉन्च करके रेट्रो बाइक सेगमेंट में एक नई जान डाल दी है। इसका डिज़ाइन पुरानी क्लासिक मोटरसाइकिलों की याद दिलाता है, लेकिन फीचर्स पूरी तरह मॉडर्न हैं। चलिए जानते है इस ब्लॉग पोस्ट में इस बाइक के इंजन और परफॉर्मेंस, फ्रेम और सस्पेंशन क्वालिटी, सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स, डिज़ाइन, कलर ऑप्शन, और प्राइस के बारे में।

इंजन और परफॉर्मेंस

Yamaha XSR155 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन दिया गया है जो Variable Valve Actuation (VVA) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और Assist & Slipper क्लच भी दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग बहुत स्मूद रहती है। VVA टेक्नोलॉजी इंजन को अलग-अलग RPM पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है, यानी बाइक लो-स्पीड पर भी टॉर्की रहती है और हाई-स्पीड पर भी दमदार।

फ्रेम और सस्पेंशन क्वालिटी

Yamaha XSR155 इस बाइक का स्ट्रक्चर Yamaha के Deltabox Frame पर आधारित है, जो इसे मजबूत और स्थिर बनाता है। फ्रंट में Upside-Down (USD) फोर्क्स और रियर में Linked-Type Monoshock Suspension दिया गया है। इनका काम सड़क के झटकों को बेहतरीन तरीके से एब्ज़ॉर्ब करना है ताकि राइड स्मूद और कंट्रोल में रहे। साथ ही, बाइक में अल्यूमिनियम स्विंगआर्म दिया गया है, जो वजन को कम करता है और हैंडलिंग को और बेहतर बनाता है।

सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से Yamaha ने इस बाइक में कोई कमी नहीं छोड़ी है। XSR155 में Dual-Channel ABS (Anti-lock Braking System) और Traction Control System (TCS) दोनों दिए गए हैं। इन फीचर्स की मदद से बाइक अचानक ब्रेक लगाने पर भी स्थिर रहती है और फिसलने से बचती है।

डिज़ाइन और लुक्स

Yamaha XSR155 का डिज़ाइन इसका सबसे आकर्षक पहलू है। इसमें राउंड LED हेडलाइट, टियरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक, और क्लासिक सीट डिज़ाइन दिया गया है, जो इसे एक रेट्रो लुक देता है। साथ ही इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मिनिमलिस्टिक बॉडीवर्क इसे मॉडर्न टच देते हैं। राइडिंग पोजिशन एकदम अपराइट (सीधी) रखी गई है ताकि राइडर को लंबी दूरी या सिटी राइड दोनों में आराम मिले। कुल मिलाकर, यह बाइक स्टाइल, कम्फर्ट और प्रैक्टिकलिटी का शानदार मिश्रण है।

कलर ऑप्शन

Yamaha XSR155 को चार शानदार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है —

  • Metallic Grey
  • Vivid Red
  • Greyish Green Metallic
  • Metallic Blue

Rivals

भारत में Yamaha XSR155 का सीधा मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 से माना जा रहा है। हालांकि Hunter का इंजन बड़ा है, लेकिन Yamaha XSR155 अपने कम वजन, हाई-रेव इंजन और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स के कारण ज्यादा प्रैक्टिकल और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड साबित होती है।

Yamaha XSR155 के मुख्य फीचर्स एक नज़र में

फीचरविवरण
इंजन155cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व VVA
पावर18.1 bhp
टॉर्क14.2 Nm
गियरबॉक्स6-स्पीड (Assist & Slipper क्लच)
सस्पेंशनUSD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक
फ्रेमDeltabox Frame
ब्रेकिंगDual-Channel ABS
इलेक्ट्रॉनिक्सट्रैक्शन कंट्रोल
व्हील साइज17-इंच
एक्सेसरी पैकScrambler और Café Racer
कीमत₹1,49,990 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

Disclaimer : इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी विभिन्न ऑटोमोटिव स्रोतों और आधिकारिक Yamaha अपडेट्स पर आधारित है। कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन समय-समय पर कंपनी द्वारा बदले जा सकते हैं। हम सलाह देते हैं कि खरीदने से पहले अपने नजदीकी Yamaha डीलरशिप या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Comment