Mahindra Thar ROXX 2025: दमदार लुक, जबरदस्त फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी हिंदी में

भारत में SUV गाड़ियों का शौक लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर जब बात हो दमदार और स्टाइलिश SUV की, तो महिंद्रा की थार का नाम सबसे पहले आता है। अब महिंद्रा ने अपनी इसी पसंदीदा गाड़ी को एक नए अंदाज़ में लॉन्च किया है। जिसका नाम Mahindra Thar ROXX 2025 रखा गया है। यह SUV ना सिर्फ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतरीन चलती है, बल्कि शहरों में भी इसे आराम से चलाया जा सकता है। परिवार के साथ सफर के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प बन गई है। तो चलिए जानते हैं इस नई थार ROXX में क्या-क्या खासियतें हैं और क्यों ये गाड़ी सबका ध्यान खींच रही है।

दमदार इंजन और प्रदर्शन

Mahindra Thar ROXX में दो पावरफुल इंजन विकल्प मिलते हैं जिसमे एक 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन। पेट्रोल इंजन लगभग 162 से 177 हॉर्सपावर देता है, जबकि डीज़ल इंजन लगभग 150 से 175 हॉर्सपावर तक की ताकत देता है। दोनों इंजन में टॉर्क भी काफी अच्छा है, जिससे गाड़ी किसी भी ऊंची-नीची सड़क या पहाड़ी इलाकों में आसानी से चलती है।

इस गाड़ी में आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलता है। हालांकि 4×4 सिस्टम सिर्फ डीज़ल वेरिएंट में ही दिया गया है। इसका मतलब यह है कि जो लोग असली ऑफ-रोडिंग करना चाहते हैं, उनके लिए डीज़ल मॉडल सबसे बढ़िया है।

एक्सटीरियर (बाहरी लुक)

Mahindra Thar ROXX 2025: दमदार लुक, जबरदस्त फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी हिंदी में

एक्सटीरियर की बात करे तो Mahindra ने Thar ROXX 2025 का लुक पहले से भी ज्यादा शानदार और दमदार बनाया है। इसका नया 6-स्लॉट वाला फ्रंट ग्रिल गाड़ी को एक अलग ही पहचान देता है। इसके साथ ही इसमें LED हेडलाइट्स और C-शेप वाली DRL लाइट्स लगी हैं, जो इसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश SUV जैसा लुक देती हैं।

गाड़ी के टायर भी अब और बड़े दिए गए हैं इसमें आपको 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे रौबदार और मजबूत बनाते हैं। खास बात ये है कि इसमें अब पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प भी मिलता है, जिससे ये गाड़ी और ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लगती है।

इंटीरियर

इंटीरियर की बात करे तो Mahindra Thar ROXX 2025 का अंदरूनी हिस्सा अब पहले से भी ज्यादा आरामदायक और मॉडर्न हो गया है। इसमें मोचा ग्रे थीम वाला इंटीरियर मिलता है, जो देखने में बहुत प्रीमियम लगता है। इसके डैशबोर्ड पर कार्बन फाइबर जैसी फिनिश दी गई है, जो इसका लुक और बेहतर बनाती है।

इसके अलावा, इसमें डिजिटल मीटर (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) और स्लाइडिंग आर्मरेस्ट जैसे सुविधाजनक फीचर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइव को आरामदायक बनाते हैं। गाड़ी में 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन लगी है, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay दोनों वायरलेस तरीके से चलते हैं। इतना ही नहीं, इसमें वेंटिलेटेड सीट्स (जो गर्मी में ठंडी रहती हैं), वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक AC जैसे स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिलते है।

सुरक्षा फीचर्स (Sefty)

सुरक्षा के मामले में Mahindra Thar ROXX 2025 को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में से एक बनाता है।

इसमें आपको 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड ब्रेक, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें ADAS Level 2 टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे ये गाड़ी अपने आप लेन में चल सकती है, दूरी बनाए रखती है और जरूरत पड़ने पर खुद ब्रेक भी लगा सकती है। कुल मिलाकर, यह गाड़ी आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है।

माइलेज

Mahindra Thar ROXX 2025 का माइलेज भी काफी अच्छा है। ARAI के अनुसार इसका पेट्रोल वर्जन लगभग 12.4 km/l तक का माइलेज देता है और डीज़ल वर्जन लगभग 15.2 km/l तक चलता है। असल में भी इसका माइलेज लगभग 13 से 15 km/l के बीच देखा गया है, जो एक ऑफ-रोडर SUV के लिए काफी बेहतर है।

वेरिएंट और कीमत

Mahindra Thar ROXX 2025 आपको कई अलग-अलग मॉडल्स (वेरिएंट्स) में मिलती है, जैसे – MX1, MX3, MX5, AX5 और AX7L। ये वेरिएंट्स गाड़ी में मिलने वाले फीचर्स और ड्राइविंग अनुभव के हिसाब से अलग-अलग बनाए गए हैं।

इस SUV में आपको 2WD (दो पहियों की ड्राइव) और 4WD (चारों पहियों की ड्राइव) – दोनों विकल्प मिलते हैं। अगर आप ऑफ-रोडिंग का शौक रखते हैं, तो 4WD वाला वर्जन ज्यादा बेहतर रहेगा। वहीं जो लोग इसे शहर में चलाने के लिए खरीद रहे हैं, उनके लिए 2WD भी एक बढ़िया विकल्प है।

Mocha कलर वाला अंदरूनी डिजाइन (इंटीरियर) खास तौर पर सिर्फ 4WD वेरिएंट में ही मिलता है, जो इसे और प्रीमियम बना देता है।

इस SUV की कीमत ₹12.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत ₹23.39 लाख तक जाती है। जैसे-जैसे आप ज्यादा फीचर्स और पावरफुल वर्जन चुनते हैं, कीमत भी उसी हिसाब से बढ़ती है।

निष्कर्ष

अगर आप भी एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो ना सिर्फ दिखने में शानदार हो, बल्कि रोड पर और रोड के बाहर दोनों जगह बेहतरीन परफॉर्मेंस दे – तो Mahindra Thar ROXX 2025 आपके लिए एक दमदार विकल्प हो सकती है। इसमें आपको स्टाइल, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस – चारों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है। यह फैमिली और एडवेंचर दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

Leave a Comment