Hyundai भारत में अपनी लोकप्रिय प्रीमियम Hyundai Tucson 2026 का अगला फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। मौजूदा मॉडल को हाल ही में कंपनी ने भारत से डिलिस्ट कर दिया था, जिससे यह तय हो गया कि जल्द ही इसका नया मॉडल पेश किया जाएगा। नई Tucson को कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही टेस्ट करते हुए देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स की झलक सामने आई है। चलिए जानते है इस ब्लॉग पोस्ट में इस SUV की डिजाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत की पूरी जानकारी इस ब्लॉग पोस्ट में।
डिजाइन और एक्सटीरियर अपडेट
नई Hyundai Tucson 2026 में कंपनी ने बाहरी लुक में बड़े बदलाव किए हैं। इसके फ्रंट प्रोफाइल को पूरी तरह नया लुक दिया गया है, जिसमें parametric grille डिजाइन और इंटीग्रेटेड LED DRLs शामिल हैं। नए शार्प हेडलैंप्स और बंपर डिजाइन SUV को और ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश बनाते हैं। साइड प्रोफाइल में नए 18-इंच अलॉय व्हील्स और आकर्षक बॉडी लाइन्स दी गई हैं। वहीं रियर सेक्शन में LED कनेक्टेड टेललैंप्स और रीडिज़ाइन बंपर SUV को एक बोल्ड और प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।
इंटीरियर
Hyundai ने नई Tucson 2026 के इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटेरियल और डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले सेटअप देखने को मिलेगा — जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन होगी। इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग और 360° कैमरा जैसी सुविधाएँ इसे और लग्जरी बना देंगी। नया सेंटर कंसोल “फ्लोटिंग डिज़ाइन” में होगा जिससे केबिन का लुक और स्पेस दोनों बेहतर होंगे।
एडवांस टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स
नई Hyundai Tucson फेसलिफ्ट 2026 मॉडल को सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से कहीं ज्यादा एडवांस बनाया गया है। कंपनी इसमें अपना नवीनतम SmartSense ADAS (Advanced Driver Assistance System) देने की तैयारी में है, जो ड्राइवर की सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव दोनों को बेहतर बनाएगा। इस सिस्टम में कई उन्नत फीचर्स शामिल होंगे जैसे — लेन कीप असिस्ट, जो वाहन को अपनी लेन में बनाए रखने में मदद करता है; ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, जो पीछे और साइड से आने वाले वाहनों की जानकारी देता है; अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, जो ट्रैफिक के हिसाब से वाहन की स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है; फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, जो सामने से टकराव के खतरे की चेतावनी देता है; और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, जो सड़क पर लगे साइन बोर्ड्स को पहचानकर ड्राइवर को अलर्ट करता है।
सिर्फ ADAS ही नहीं, Hyundai ने Tucson फेसलिफ्ट में पैसेंजर सेफ्टी के लिए भी कई जरूरी फीचर्स जोड़े हैं। इसमें 6 एयरबैग, हिल असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे सेफ्टी फीचर्स मानक (स्टैंडर्ड) रूप में दिए जा सकते हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर इस एसयूवी को अपने सेगमेंट में सबसे सुरक्षित और हाई-टेक विकल्पों में से एक बना देते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Hyundai Tucson फेसलिफ्ट 2026 में कंपनी मौजूदा इंजन विकल्पों को अपग्रेड करने वाली है। इसमें दो इंजन मिलने की उम्मीद हैइसमें पहला 2.0L पेट्रोल इंजन, जो 156 PS पावर और 192 Nm टॉर्क देगा, और दूसरा 2.0L डीज़ल इंजन, जो 186 PS पावर और 416 Nm टॉर्क प्रदान करेगा।
इसके अलावा Hyundai एक हाइब्रिड वर्जन भी ला सकती है, जिसमें 1.6L टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन होगा। यह इंजन ज्यादा माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देगा। सभी वैरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और टॉप मॉडल में AWD सिस्टम की सुविधा मिल सकती है, जिससे यह एसयूवी हर तरह के रास्तों पर बेहतर ड्राइविंग अनुभव देगी।
लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक Hyundai नई Tucson Facelift को भारत में 2026 की शुरुआत या मध्य तक लॉन्च कर सकती है। इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत ₹35 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹42 लाख तक जा सकती है। कंपनी इसे तीन वैरिएंट्स — Platinum, Signature और Signature AWD — में पेश कर सकती है। यह SUV भारतीय बाजार में Volkswagen Tiguan, Jeep Compass और Toyota Fortuner जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
Disclaimer : यह ब्लॉग सार्वजनिक रिपोर्ट्स और इंटरनेशनल मीडिया स्रोतों पर आधारित है। Hyundai ने अभी तक नई Tucson 2026 की आधिकारिक लॉन्च डेट या कीमत की घोषणा नहीं की है। यह जानकारी अनुमानित है और कंपनी की भविष्य की घोषणाओं के अनुसार बदल सकती है।