अगर आप भी 125cc का लेने स्कूटर लेने की तैयारी में हो और आप चाहते हैं कि स्कूटर दिखने में मॉडर्न हो, चलाने में हल्का लगे और फीचर्स भी आज के टाइम के हों तो Honda Dio 125 स्कूटर आपके लिए ही है। आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम इस स्कूटर की कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन, फीचर्स और माइलेज के बारे में फुल डिटेल से बात करने वाले है ताकि आप बिना किसी संकोच के यह स्कूटर अपने घर ला सके।
Honda Dio 125 इंजन स्पेसिफिकेशन
Honda Dio 125 में 4-स्ट्रोक SI इंजन दिया गया है, जो 123.92 cc की डिस्प्लेसमेंट के साथ आता है। यह इंजन 6.11 kW की पावर 6500 rpm पर और 10.5 Nm का टॉर्क 5000 rpm पर पैदा करता है, जो शहर में रोज़ाना चलाने के लिए एकदम परफेक्ट परफॉर्मेंस देता है। इसका 50 mm बोर और 63.113 mm स्ट्रोक इंजन को स्मूथ और रिफाइंड फील देते हैं। Honda ने इसमें PGM-FI फ्यूल सिस्टम लगाया है, जो फ्यूल की सही मात्रा देकर माइलेज और राइडिंग अनुभव दोनों को बेहतर बनाता है। इंजन का 10.0:1 कम्प्रेशन रेशियो इसे और भी कुशल, दमदार और लंबे समय तक इसकी लाइफ बनाये रखता है।
ये भी पढ़े : Ola Roadster X 2025: रेंज 259 km और कीमत कम –नए अपडेट और फीचर्स
Honda Dio 125 डिजाइन
- LED हेडलैंप : रात में ड्राइव करने वालों के लिए यह स्लीक LED हेडलाइट शानदार रोशनी देती है, जिससे सड़क एकदम साफ़ नजर आती है।
- स्टाइलिश एलॉय व्हील्स : ये एलॉय व्हील्स स्कूटी को स्पोर्टी लुक देने के साथ राइड को भी ज्यादा स्मूद बनाते हैं।
- स्प्लिट ग्रैब्रेल : पीछे दिया गया स्प्लिट ग्रैब्रेल स्कूटर को मॉडर्न और बोल्ड अपील देता है, जो देखते ही ध्यान खींच लेता है।
- स्पोर्टी साइलेंसर : डुअल-टिप स्पोर्टी साइलेंसर की दमदार आवाज़ आपकी एंट्री को और भी खास बना देती है—किसी को भी पता चल जाएगा कि आप आ रहे हैं।
डाइमेंशन्स और आरामदायक साइज
- लंबाई: 1830 mm
- चौड़ाई: 707 mm
- ऊँचाई: 1172 mm
- व्हीलबेस: 1260 mm
- सीट लंबाई: 708 mm
- कर्ब वज़न: लगभग 104 kg
फीचर्स
- पूरी तरह डिजिटल मीटर
- स्मार्ट की (H-Smart वेरिएंट में)
- रियल-टाइम माइलेज
- दूरी-तक-खाली दिखाने वाला डिस्प्ले
- LED हेडलाइट
- ट्यूबलेस टायर्स
- 5.3 लीटर पेट्रोल टैंक
माइलेज
125cc स्कूटर में माइलेज बड़ा मुद्दा होता है। लेकिन Dio 125 यहां भी निराश नहीं करता। इसका माइलेज लगभग 47–48 kmpl तक के आसपास रहता है।
वेरिएंट और कीमत
Dio 125 दो वेरिएंट में आता है:
- Standard ₹ 84,900 (एक्स-शोरूम)
- H-Smart ₹ 89,820 (एक्स-शोरूम)
नोट: शहर और राज्य के हिसाब से कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। खरीदारी से पहले नज़दीकी शोरूम में कीमत ज़रूर चेक कर लें।
फायदे और कमियाँ
✔ फायदे
- दमदार और रिफाइंड 125cc इंजन
- स्टाइलिश और यूनिक लुक
- बढ़िया माइलेज
- स्मार्ट की जैसे प्रीमियम फीचर्स
- हल्का वज़न, आसान हैंडलिंग
✘ कमियाँ
- बेस वेरिएंट में डिस्क ब्रेक नहीं मिलता
- कुछ एक्सेसरीज़ अलग से खरीदनी होंगी
- हाई-स्पीड राइडिंग के लिए नहीं बनाया गया
निष्कर्ष
अगर आप चाहते हैं कि आपका स्कूटर लुक्स में भी दमदार हो, माइलेज भी अच्छा दे और रोज़ाना की शहर वाली ड्राइव में कभी परेशान न करे—तो Honda Dio 125 एक बहुत बढ़िया विकल्प है।
Disclaimer :- इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, कीमतें और अन्य विवरण समय-समय पर कंपनी द्वारा अपडेट किए जा सकते हैं। ख़रीदारी से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी शोरूम से जानकारी की पुष्टि ज़रूर करें।
FAQ.
- स्टैंडर्ड वारंटी पीरियड कितना है?
- Honda Dio 125 पर आपको 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है।
- स्टैंडर्ड वारंटी क्या-क्या कवर करती है?
- यह वारंटी इंजन, इलेक्ट्रिकल पार्ट्स और स्कूटर के ज़रूरी मैकेनिकल कंपोनेंट्स को कवर करती है।
- वारंटी में क्या-क्या शामिल नहीं होता?
- टायर, ब्रेक पार्ट्स, क्लच, बॉडी डैमेज, एक्सीडेंट, मॉडिफिकेशन और गलत उपयोग से होने वाली खराबी वारंटी में शामिल नहीं होती।
- एक्सटेंडेड वारंटी क्या होती है?
- एक्सटेंडेड वारंटी वह प्लान है जिससे आप स्कूटर की वारंटी को 3 साल से बढ़ाकर 7 साल तक कर सकते हैं।
- Honda Dio125 की फ्री सर्विस कब-कब मिलती है?
- 1st सर्विस: 750–1000 किमी या 1 महीना
- 2nd सर्विस: 5500–6000 किमी या 6 महीने
- 3rd सर्विस: 8500–9000 किमी या 1 साल
- Dio125 में कितना स्टोरेज स्पेस मिलता है?
- इसमें आपको लगभग 18 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।
- Honda Dio125 कितनी वारंटी के साथ आती है?
- यह स्कूटर 3 साल की वारंटी के साथ आती है, जिसे आप 7 साल तक बढ़ा सकते हैं।
- TFT मीटर राइडिंग अनुभव कैसे बेहतर करता है?
- TFT मीटर में नेविगेशन, कॉल अलर्ट, राइड डेटा और क्लियर डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो राइड को मॉडर्न और आसान बनाता है।
- क्या Honda Dio125 खराब सड़कों पर चल सकती है?
- हाँ, इसके टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और मजबूत बॉडी के कारण यह हल्की खराब सड़कों पर आराम से चल जाती है।
- Dio125 में कौन-सा फ्यूल सिस्टम मिलता है?
- इसमें PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है, जो माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों सुधारता है।
- क्या Honda Dio125 शुरुआती राइडर्स के लिए सही है?
- बिल्कुल, इसका हल्का वजन, बेहतर बैलेंस और स्मूद इंजन इसे शुरुआती राइडर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
- Dio125 की पेड सर्विस कब करानी चाहिए?
- हर 6 महीने या 6000 किमी पर पेड सर्विस कराना बेहतर रहता है, ताकि स्कूटर की परफॉर्मेंस हमेशा अच्छी बनी रहे।