2025 में Honda ने अपनी सबसे भरोसेमंद बाइकों में से एक Honda Unicorn को एक नए और मॉडर्न रूप में पेश किया है। अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो सालों-साल बिना किसी शिकायत के चलती रहे, कम मेंटेनेंस माँगे और रोज़ाना की राइड को आसान बना दे तो नया Unicorn आपके लिए ही बना है। चलिए, इस बाइक को थोड़ा गहराई से समझते हैं। हो सकता है लेख पढ़ते-पढ़ते आप तय कर लें कि अगली बाइक सिर्फ Unicorn ही होनी चाहिए।
इंजन
Honda Unicorn 2025 का 162.71 cc 4-स्ट्रोक, SI, BS-VI इंजन इस बाइक की असली जान है। यह इंजन 9.7 kW की पावर (7500 आरपीएम) और 14.8 Nm का टॉर्क (5250 आरपीएम) देता है। Honda का भरोसेमंद PGM-FI फ्यूल सिस्टम इस इंजन को हमेशा सही मात्रा में फ्यूल देता है, जिससे परफॉर्मेंस भी मजबूत रहती है और माइलेज भी अच्छा मिलता है। 57.3 mm × 63.096 mm का बोर और स्ट्रोक और 10:01 का कंप्रेशन रेश्यो इस इंजन को और भी ज्यादा रिफाइंड, मजबूत और बहुत समय तक टिकाऊ बनाये रखता है।
5-Speed गियरबॉक्स
Honda ने इस बार 5-स्पीड गियरबॉक्स को और भी रिफाइन किया है। गियर बदलते समय आप महसूस ही नहीं करोगे कि बाइक में गियर शिफ्ट हुआ है। गियरिंग इतनी मखमली है कि ट्रैफिक में भी राइडिंग झंझट नहीं, बल्कि आसान लगती है।
डिजिटल क्लस्टर
2025 Honda Unicorn का नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देकर पूरी बाइक का लुक ही बदल दिया है। यह अब पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न, साफ-सुथरा और पढ़ने में बेहद आसान है। इसमें आपको वो सारी अहम जानकारियाँ मिल जाती हैं जो रोज़ की राइड में काम आती हैं।
ये भी पढ़े :- Honda Activa e 2025 लॉन्च | कीमत, रेंज, फीचर्स और फर्स्ट लुक की पूरी जानकारी
- Gear Position इंडिकेटर अब आपको अंदाज़ा लगाने की ज़रूरत नहीं कि कौन-सा गियर लगा है। स्क्रीन पर साफ-साफ दिख जाता है। शहर की ट्रैफिक में खास तौर पर यह फीचर बहुत मदद करता है।
- Eco Indicator अगर आप बाइक को सही तरीके से और माइलेज-फ्रेंडली स्पीड पर चलाते हैं, तो यह इंडिकेटर जलता है। इससे आप आसानी से बेहतर माइलेज निकाल सकते हैं।
- Time Display रोज़ाना ऑफिस जाते समय, कॉलेज जाते समय या लंबी राइड पर बार-बार फोन देखने की जरूरत नहीं। स्क्रीन पर समय हमेशा दिखता रहता है।
- Fuel Gauge अब पेट्रोल कितनी बची है इसका बिल्कुल सटीक अंदाज़ा मिल जाता है। इससे टैंक खाली होने की टेंशन खत्म।
- Service Due Reminder यह फीचर समय पर सर्विस की याद दिलाता है। बाइक हमेशा फिट रहे और लम्बे समय तक बढ़िया चले, इसके लिए यह बेहद काम का है।
USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
Honda ने 15W USB-C चार्जिंग पोर्ट यह फीचर सबसे बढ़िया दिया है। आज के समय में यह फीचर न हो तो राइड का आधा मज़ा खराब हो जाता है। गूगल मैप्स से लेकर म्यूज़िक तक अब आपका फोन हमेशा चार्ज और रेडी रहेगा।
सुरक्षा और विज़िबिलिटी
2025 Honda Unicorn में इस बार सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि सेफ्टी और रात की विज़िबिलिटी को भी काफी अपग्रेड किया गया है। सबसे पहले बात करते हैं LED हेडलैंप की। यह नया LED हेडलाइट पहले से कहीं ज्यादा ब्राइट है, जिससे रात में सड़क साफ दिखाई देती है। होंडा ने Unicorn 2025 में सेफ्टी पर कोई समझौता नहीं किया है। इस बाइक में हमें ये सेफ्टी फीचर देखने को मिलेंगे।
- सिंगल-चैनल ABS फिसलन भरी सड़क हो या किसी ने अचानक ब्रेक लगा दिया हो—ABS आपको कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है।
- 240 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक पावरफुल ब्रेकिंग आपको किसी भी स्पीड पर भरोसेमंद स्टॉपिंग देता है।
- साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ अगर गलती से साइड स्टैंड लगा रह जाए, तो बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी। यह छोटा-सा फीचर बड़ी दुर्घटना से बचा सकता है।
टायर और ग्रिप
Tubeless टायर + अच्छे साइज के साथ Unicorn सड़क पर बेहतरीन बैलेंस देती है।
- Front: 80/100-18
- Rear: 100/90-18
कलर ऑप्शन
2025 Unicorn तीन क्लासिक लेकिन शानदार रंगों में आती है:
- Pearl Igneous Black
- Matte Axis Gray
- Radiant Red Metallic
मेंटेनेंस और वारंटी
होंडा पहले से ही कम सर्विस कॉस्ट और टिकाऊ इंजनों के लिए जानी जाती है, और Unicorn इसमें भी एक कदम आगे है। सबसे पहले बात वारंटी की करें तो आपको 3 साल / 42,000 km की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जो शुरू से ही बाइक की क्वालिटी पर होंडा का भरोसा दिखाती है। अगर आप लंबे समय तक बिना टेंशन के चलाना चाहते हैं, तो इसके साथ 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकते हैं। यानी कुल मिलाकर 10 साल तक बाइक का पूरा भरोसा होंडा के साथ।
Unicorn में दी गई मेंटेनेंस-फ्री बैटरी आपको बार-बार चेक करने या पानी डालने की झंझट से बचाती है। यह बैटरी लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस देती है। साथ ही, नया OBD2B इंजन न सिर्फ ज्यादा रिफाइंड और किफायती है, बल्कि इसकी हेल्थ को लगातार मॉनिटर किया जाता रहता है। जब भी कोई छोटी-मोटी दिक्कत हो, सिस्टम तुरंत बताता है, जिससे बड़े रिपेयर से बचाव होता है और इंजन की लाइफ भी बढ़ती है।
कीमत
- Ex-Showroom Delhi Price: ₹1,19,481
- On-Road कीमत आपके शहर पर निर्भर करेगी, लेकिन यह बाइक अपनी कीमत से ज्यादा वैल्यू देती है।
कम्फर्ट
कम्फर्ट Honda Unicorn की एक खास पहचान हमेशा से रही है। इसमें लंबी, चौड़ी और बेहद कुशन वाली सीट दी गई है, जिस पर बैठते ही आपको एक प्रीमियम आराम महसूस होता है। चाहे आप रोज़ ऑफिस जाएं या लंबा हाइवे ट्रिप करें, इस सीट पर थकान जैसी चीज़ महसूस ही नहीं होती।
सस्पेंशन की बात करे तो इसमें पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन और आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिए गए है जो खराब रास्तों पर भी झटकों को बहुत आसानी से संभाल लेते हैं। इसके अलावा 187 mm का हाई ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है।
Disclaimer
इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, उपलब्ध डेटा और सामान्य रिसर्च पर आधारित है। कीमत, फीचर्स या स्पेसिफिकेशन समय-समय पर कंपनी द्वारा बदले जा सकते हैं। खरीदने से पहले नज़दीकी Honda डीलरशिप पर जाकर जानकारी अवश्य सत्यापित करें। हम किसी तरह की गलतफहमी या मूल्य परिवर्तन के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।