भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बाजार धीरे-धीरे तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जब Honda जैसी कंपनी किसी मॉडल को पेश करती है, तो उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। Honda Activa e उन्हीं में से एक ऐसा ई-स्कूटर जो रेगुलर पेट्रोल वाली Activa का नया इलेक्ट्रिक अवतार है। अगर आप परिवार, शहर, दफ्तर या रोज़ाना की यात्रा के लिए एक भरोसेमंद EV देख रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपको Activa e के बारे में हर ज़रूरी जानकारी देगा। जिससे की आपको इसके बारे में और ज्यादा जानने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
Honda Activa e Price
Honda Activa e की कीमत ₹1,03,282 (एक्स-शोरूम)* से शुरू होती है। मतलब यह कि आप बिना ज्यादा खर्च किए एक भरोसेमंद और मॉर्डन इलेक्ट्रिक स्कूटर घर ला सकते हैं। कीमत आपके शहर और वेरिएंट के हिसाब से थोड़ी बदल भी सकती है, इसलिए सबसे सही प्राइस जानने के लिए नज़दीकी Honda शोरूम में एक बार ज़रूर पूछ लें।
रेंज और टॉप स्पीड
Activa e की IDC रेंज लगभग 102 किलोमीटर बताई गई है। यह रेंज शहर में रोज़ाना की छोटी-बड़ी ट्रिप के लिए काफी है और बार-बार बैटरी बदलने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। Honda ने इस रेंज को भारतीय सड़को की स्थितियों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है ताकि आप ऑफिस, मार्केट और रोज़मर्रा के काम आसानी से कर सको और इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 km/h है।
ये भी पढ़े:- Honda Dio 125 2025 लॉन्च अपडेट: पावरफुल इंजन, LED लाइट्स और नए स्पोर्टी फीचर्स
मोटर परफॉर्मेंस
हौंडा द्वारा Activa e में 6 kW PMSM की मोटर दी गई है जी सिर्फ ताकतवर ही नहीं बल्कि बहुत स्मूथ है। जैसे ही आप एक्सीलरेटर घुमाते हैं, स्कूटर बिना झटके के तेजी से आगे बढ़ता है। 22 Nm टॉर्क इसे फुर्तीला बनाता है और दो-सीटर राइड में भी कोई दिक्कत महसूस नहीं होती।
बैटरी
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी Swappable (अदला-बदली) बैटरी टेक्नोलॉजी। इसमें दो 1.5 kWh बैटरी मिलती हैं (कुल 3 kWh)। मतलब आपको घर पर चार्ज करने की चिंता नहीं रहेगी बस आप नज़दीकी Honda e:Swap स्टेशन जाएं, पुरानी बैटरी निकालें और नई फुल चार्ज बैटरी लगाएं और ये लो चल पड़ी आपकी Activa e।
राइडिंग मोड्स
Honda ने तीन मोड दिए हैं:
- Econ Mode – बैटरी बचत
- Standard Mode – सामान्य उपयोग
- Sport Mode – तेज़ और punchy ride
शहर के हिसाब से आप आसानी से इन्हें बदल सकते हैं।
सुरक्षा और ब्रेकिंग
Activa e में CBS (Combined Braking System) दिया गया है। आगे का डिस्क ब्रेक और पीछे का ड्रम ब्रेक मिलकर राइड को काफी स्थिर बनाते हैं। गीली सड़कें हों या अचानक ट्रैफिक में ब्रेक लगाना हो यह स्कूटर अपना संतुलन बनाए रखता है।
सस्पेंशन
- फ्रंट Telescopic फोर्क
- रियर 3-स्टेप एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर
डिज़ाइन
- फुल LED हेडलाइट
- स्टाइलिश इंडिकेटर्स
- स्पोर्टी अलॉय व्हील
- साफ-सुथरा और प्रीमियम बॉडी डिजाइन
इसके अलावा Smart Key, Find My Scooter और Reverse Assist इसे एकदम स्मार्ट बना देते हैं।
कनेक्टिविटी
Honda Activa e की कनेक्टिविटी फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बना देते हैं। Honda RoadSync Duo ऐप के ज़रिए आप अपने फोन से सीधे स्कूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपको रूट गाइडेंस के लिए नेविगेशन मिलता है, जिससे आप आसानी से किसी भी जगह पहुंच सकते हैं। राइड के दौरान कॉल उठाना या म्यूज़िक कंट्रोल करना भी बहुत आसान हो जाता है। ऐप आपको बैटरी की पूरी स्थिति रियल-टाइम में दिखाता है, जिससे आप जान पाते हैं कि कब बैटरी स्वैप करनी है। इसके अलावा स्कूटर की लोकेशन भी फोन पर मिल जाती है, जो खासतौर पर बड़े पार्किंग एरिया में बहुत काम आती है। एक और उपयोगी फीचर है ‘टॉपल अलर्ट’, जो स्कूटर गिरने पर तुरंत नोटिफिकेशन भेज देता है। कुल मिलाकर, यह कनेक्टिविटी सेट Honda Activa e को आज के समय का एक स्मार्ट और टेक-फ्रेंडली ई-स्कूटर बनाता है।
डायमेंशन और वज़न
स्कूटर का आकार और वजन ऐसा रखा गया है कि हर उम्र का राइडर इसे आराम से चला सके।
- लंबाई: 1854 mm
- व्हीलबेस: 1310 mm
- ग्राउंड क्लियरेंस: 171 mm
- वजन: 119 kg (काफी स्टेबल)
कलर ऑप्शन
Activa e कई खूबसूरत रंगों में आती है:
- Pearl Serenity Blue
- Black
- Misty White
- Foggy Silver
- Shallow Blue
वारंटी
Honda 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी देती है। विश्वास की बात तो यह है कि Honda की वारंटी और सर्विस नेटवर्क देशभर में सबसे मजबूत नेटवर्क में से एक है इसलिए मेंटेनेंस बिल्कुल टेंशन-फ्री है।
Utility Equipment
Honda Activa e में मिलने वाला Utility Equipment रोज़मर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें आपको पर्याप्त अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट, छोटे बैग या रोज़मर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है। स्कूटर में एक फ्रंट ग्लव बॉक्स भी दिया गया है, जहाँ आप मोबाइल, वॉलेट या छोटे जरूरी आइटम रख सकते हैं। स्मार्ट की टेक्नोलॉजी के चलते सीट खोलना, स्कूटर लॉक–अनलॉक करना और दूरी से स्कूटर लोकेट करना बहुत आसान हो जाता है। USB चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएँ चलते-फिरते आपके फोन को चार्ज रखना सुनिश्चित करती हैं। कुल मिलाकर, Activa e का Utility Equipment आपकी रोजमर्रा की लाइफ को और आसान, सुविधाजनक और झंझट-मुक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Activa e आखिर क्यों चुनें?
यदि आप भरोसा, सुविधा और आधुनिक टेक्नोलॉजी का मेल चाहते हैं, तो Activa e एक बेहतरीन विकल्प है। इसे लेने से हमें ये फायदे हो सकते है।
- Zero charging tension (Swappable Battery)
- लंबी बैटरी लाइफ
- Smooth और Powerful motor
- Honda की भरोसेमंद क्वालिटी
- Smart Key + Connected Features
- Modern design
हाँ, अगर आप घर पर चार्जिंग का विकल्प चाहते हैं, तो यह मॉडल आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि Activa e में केवल स्वैपिंग सिस्टम है।
Disclaimer
इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी आधिकारिक Honda वेबसाइट, उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों और अनुमानित डाटा के आधार पर तैयार की गई है। कीमतें, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, रेंज और तकनीकी विवरण समय-समय पर अपडेट हो सकते हैं। खरीदारी का निर्णय लेने से पहले कृपया Honda की आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी शोरूम से नवीनतम जानकारी अवश्य जाँच लें। इस पोस्ट का उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है।