अगर आप स्पोर्ट्स कार के शौकीन हैं और सोच रहे हैं कि “कौन सी कार मुझे सही रोमांच दे सकती है और आपका बजट भी बहोत है तो BMW M8 आपके दिमाग में सबसे पहले आएगी। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक अनुभव है — जैसे आप सड़क पर नहीं, बल्कि अपनी ही दुनिया में दौड़ रहे हों। और हां, हर कोई जानना चाहता है BMW M8 Price in India—क्योंकि इतनी लग्ज़री और पावर के लिए आपको बहुत ज्यादा बजट तो चाहिए ही।
इंजन और परफॉर्मेंस — 625 hp वाली रॉ पावर मशीन
BMW M8 का इंजन इसकी सबसे बड़ी पहचान है। इसमें मौजूद पावर इतने लेवल की है कि पहली बार ड्राइव करने वाले को लगता है कि कार सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ रही है।
- 4.4-लीटर V8 TwinPower Turbo पेट्रोल इंजन
- पावर: 625 hp (460 kW)
- टॉर्क: 750 Nm
- 0–100 km/h: सिर्फ 3.2 सेकंड
- टॉप स्पीड: 250 km/h (Electronically Limited)
इसमें BMW का सुपर-एडवांस्ड M xDrive AWD सिस्टम मिलता है, जिसे तीन मोड में चलाया जा सकता है:
- 4WD – सामान्य ड्राइविंग के लिए
- 4WD Sport – एग्रेसिव परफॉर्मेंस
- 2WD (DSC off) – असली रियर-व्हील मज़ा और ड्रिफ़्ट मोड
डिज़ाइन
BMW M8 का डिजाइन ऐसा है जो सड़क पर आते ही ध्यान खींच लेता है।
- हाई-ग्लॉस ब्लैक में M-स्टाइल किडनी ग्रिल
- बड़े एयर इन्टेक्स के साथ एग्रेसिव फ्रंट एप्रॉन
- स्लोपिंग रूफलाइन जो इसे कूपे का असली लुक देती है
- कार्बन-फिनिश रियर डिफ्यूज़र
- चार बड़े एग्जॉस्ट पाइप
- बड़े अलॉय व्हील जिनका डिज़ाइन स्पोर्ट्स कैरेक्टर दिखाता है
इंटीरियर
BMW M8 Competition का केबिन बिल्कुल प्रीमियम फील देता है। जैसे ही आप दरवाज़ा खोलते हैं, आपको स्पोर्ट्स कार की ख़ुशबू के साथ एक लग्जरी कार का कम्फर्ट भी मिलता है।✦ प्रमुख इंटीरियर फीचर्स:
- M Sport बकेट-सीट्स (पीछे की तरफ M8 का लाइटेड बैज)
- Merino Leather अपहोल्स्टरी
- 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 12.3-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट
- BMW Operating System 7
- M-स्पेसिफिक Head-Up Display
- वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
- Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम
- एंबिएंट लाइटिंग
- मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
ब्रेक और कंट्रोल
BMW M8 में Configurable Brakes हैं, जो ड्राइवर को दो मोड देती हैं। जिसमे पहला COMFORT मोड में ब्रेक हल्का और स्मूद लगता है, वहीं दूसरा SPORT मोड में शार्प और एग्रेसिव फील। इसका फायदा यह है कि ड्राइविंग हर कंडीशन में आसान और मजेदार बनती है।
सेफ्टी और ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स
BMW ने M8 में टॉप-लेवल सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।
- Driving Assistant Professional
- Steering & Lane Control Assistant
- Lane Keeping Assistant
- Active Side Collision Protection
- 360° कैमरा
- Parking Assistant Plus
- Hill Start Assist
- 6 एयरबैग
- ABS + EBD + Dynamic Stability Control
इन फीचर्स के साथ यह कार स्पीड में भी बेहद भरोसेमंद रहती है।
निष्कर्ष
BMW M8 भारत में उन चुनिंदा कारों में से है जो लग्जरी, टेक्नोलॉजी और सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस को एक साथ पेश करती है। इसकी कीमत ₹2.44 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और ऑन-रोड करीब 3 करोड़ तक जाती है। अगर आप एक फुल-पावर V8 इंजन वाली लग्जरी स्पोर्ट्स कार की तलाश में हैं, तो BMW M8 आपके लिए एक रॉयल और रोमांचक विकल्प है।
Disclaimer
“इस ब्लॉग में दी गई BMW M8 Price in India और फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक स्रोतों और BMW की ऑफिशियल वेबसाइट पर आधारित है। वास्तविक कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता शहर, टैक्स और कस्टमाइजेशन के अनुसार बदल सकती है। किसी भी खरीदारी से पहले आधिकारिक BMW डीलर से पुष्टि करना सलाहकार है।”